Search

 
 
 

साहिबगंज : नगर परिषद के विभिन्न योजनाओं का अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

 
Sahibganj : नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में 6 सितंबर को विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया. वार्ड नं 25 में 5 लाख 92 हज़ार 721 रुपये की लागत से नाला निर्माण, वार्ड नं 26 में 9 लाख 98 हज़ार रुपये की लागत से पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण और वार्ड नं 28 में 9 लाख 89 हज़ार 800 रुपये की लागत से पेवर्स ब्लॉक सडक़ निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ. नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव और नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह ने संयुक्त रूप से सभी वार्डों में योजनाओं का शिलान्यास किया. मौके पर वार्ड पार्षद आरती कुमारी, चमरू उरांव, घनश्याम उरांव, निरंजन यादव, धीरेन यादव, प्रेम प्रकाश सिन्हा, मुन्ना यादव, सूरज कुमार, कृष्ण बल्लभ सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ganga-maha-aarti-organized-under-namami-gange/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नमामि गंगे के तहत गंगा महाआरती का हुआ आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही