Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले में चैत्र नवरात्र धूमधाम से संपन्न

Sahibganj : जिले में धूमधाम से चैत्र नवरात्र का समापन हो गया. विवाहित महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को विदाई दी. नवरात्र के अवसर पर साहिबगंज शहर समेत अन्य जगहों पर भक्तिपूर्ण माहौल रहा. विजयादशमी के दिन शहर में मेला भी लगा. कलशस्थापन के दिन से ही श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने आने लगे. पंचमी के बाद पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ गई. सकरूगढ़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर में विजयादशमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जिले में विजयादशमी के दिन 31 मार्च को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूजा समितियों नहीं किया. विभिन्न पूजा समितियों ने 31 मार्च की जगह 1 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन का निर्णय लिया था. 1 अप्रैल को प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान महिला पुरुष श्रद्धालु ढाक की धुन पर नृत्य कर रहे थे. साहिबगंज शहर में विसर्जन के दौरान विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समिति के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए. प्रतिमा का विसर्जन शहर के कॉलेज रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, गांधी रोड, चौक बाजार, घाट रोड होते हुए गंगा घाट पर किया गया. इस दौरान जय मां दुर्गा के जयकारे से इलाका गूंज उठा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596102&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, दुकानों को कराया बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही