Sahibganj : ईस्टर्न झारखंड चेम्बर आंफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 11 फरवरी को साहिबगंज नगर थाना के बगल में स्थित उत्सव बैंक्वेट हॉल में बैठक की. बैठक में चेंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कृषि विधेयक से खाद्यान्न व्यापारियों को नुकसान है. इसे लागू होने पर व्यापारियों को 2% अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा. बैठक के बाद शाम पांच बजे रेलवे स्टेशन चौक पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन किया गया. विधेयक के खिलाफ चेंबर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई. आंदोलन तब तक जारी रखा जाएगा जब तक सरकार विधेयक वापस नहीं लेगी. बैठक में मोहित कुमार बेगराजका, अंकित केजरीवाल, विवेक कुमार, मनोज कुमार भगत, सूर्यकांत महतो, गोपाल भगत, उत्तम पंडित, नवीन भगत समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551601&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बच्चों को खिलाई फाइलेरिया की दवा [wpse_comments_template]
साहिबगंज : कृषि विधेयक के खिलाफ चेंबर ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका

Leave a Comment