Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कारा में खराब पड़े चापाकल, स्ट्रीट लाइट, कैदी वार्ड व बैरक होंगे दुरुस्त

Sahibganj : गुरुवार को उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा के आंतरिक मामलों और जिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई. डीसी ने मंडल कारा साहिबगंज की समीक्षा करते हुए कारा के अंदर और बाहरी परिसर में खराब हुए चापाकल की जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया. साथ ही मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से फैलने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर कारा के अंदर बंदी वार्डों व परिसर के साथ-साथ कारा के बाहरी परिसर, कक्ष पाल बैरक, होमगार्ड बैरक, जिला बल बैरक में फॉगिंग कराने का निर्देश दिया. कारा के अंदर व बाहर परिसर में जगह-जगह डस्टबिन लगाने और कारा परिसर के स्ट्रीट लाइट व वाच टावर पर लगे भेपर लाइटों को जल्द मरम्मत कराने को कहा. राजमहल उपकारा की समीक्षा के क्रम में प्रत्येक तीन माह पर सिक्योरिटी ऑडिट, शौचालय की मरम्मत, अधीक्षक आवास का निर्माण, 100 बंदी क्षमता वाले वार्ड की मरम्मत, वाच टावर निर्माण, चिकित्सक आवास व कारापाल आवास की मरम्मत, बैरक की मरम्मत, आरक्षी बैरक की मरम्मत, महिला बंदी वार्ड के निर्माण पर भी चर्चा करते हुए ज़रूरी निर्देश दिए. डीसी ने सदर प्रखंड अंतर्गत कारा में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे की जानकारी ली. बैठक में डीसी के अलावा एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, कारा अधीक्षक साहिबगंज प्रेम कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी सविता सिंह, मेजर सर्जेंट विधान चंद्र, कनीय अभियंता विशेष प्रमंडल व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-bike-rider-injured-in-road-accident/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही