Search

 
 
 

साहिबगंज : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दुर्गम क्षेत्र के बूथों का लिया जायजा, अधिकारियों को निर्देश

 

92 वर्षीय खलील अंसारी का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आदेश

Sahibganj : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के. रवि कुमार ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित बूथों (मतदान केन्द्रों) का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ साहिबगंज डीसी हेमंत सती भी थे. के. रवि कुमार ने बूथों पर सुविधाओं की जानकारी ली और जो भी कमियां मिलीं उन्हें दुरुस्त करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान दोनों अधिकारी आसपास के गांवों में भी गए और वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं से मुलाकात की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बड़खोरी गांव में 92 वर्षीय दिव्यांग खलील अंसारी से मिलकर मतदाता सूची में नाम होने के बारे में पूछताछ की. खलील अंसारी ने बताया कि पहले वह बिहार के पूर्णिया जिले में रहते थे, अब बड़खोरी में रह रहे हैं. मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हें. इस पर के. रवि कुमार ने संबंधित अधिकारी को खलील अंसारी का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने अन्य बुजुर्ग मतदाताओं से मिलकर उनके बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. इस क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व डीसी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय आमझोर दक्षिण, उत्क्रमित उवि बड़खोरी प्रधान टोला, उत्क्रमित मवि मोती लक्ष्मी व उत्क्रमित मवि रानीडीह स्थित बूथों का जायजा लिया. करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर उत्क्रमित उवि आमझोर दक्षिण के मतदान केन्द्र संख्या 4 का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली. बूथ पर मतदान कराने वली टीम के बैठने व ईवीएम- वीवीपैट मशीन के रखने के स्थान की भी जानकारी ली. गर्मी को देखते हुए बूथ पर बिजली का पंखा लगाने व शेड बनवाने का निर्देश दिया. उन्होंने बोरियो प्रखंड सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं हर हाल में बहाल करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी सतीश चन्द्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-34-75-lakh-seized-from-car-at-maithon-check-post-2-detained////">धनबाद

: मैथन चेकपोस्ट पर कार से 34.75 लाख रुपये जब्त, 2 हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही