Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले में चार उत्कृष्ट विद्यालयों का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

Sahibganj : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2 मई को राज्य में जिन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन किया उनमें साहिबगंज जिले में भी चार स्कूल शामिल हैं. इन स्कूलों के नाम प्लस टू आदर्श कन्या उच्च पोखरिया, प्लस टू उच्च विद्यालय बीडी सकरी गली तालझारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मॉडल स्कूल बरहेट शामिल है. इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम, कंप्यूटर लैब, साइंस व मैथ लेबोरेटरी, एक्टिविटी रूम, खेल मैदान समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. इन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होगी. उद्घाटन के अवसर पर प्लस टू आदर्श कन्या उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त और जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, अंचलाधिकारी सदर अब्दुल समद, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह, शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625227&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अब नशा का सेवन कर वाहन चलाए तो खैर नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही