Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मुख्यमंत्री 19 मई को बाटेंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

Sahibganj: संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के आधार पर जिला के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापन के लिए 13 मई को हिंदी, इतिहास, संस्कृत, भौतिकी, गृह विज्ञान विषय में चयनित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र की सत्यापन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई. डीईओ डा दुर्गा नन्द झा ने बताया कि जिला स्तर से चयनित विभिन्न विषयों में 82 अभ्यर्थियों का जिला स्तर से फोल्डर प्राप्त हुआ है. आज से सभी शिक्षकों का मूल प्रमाण पत्र की जांच प्रक्रिया आरंभ की गई है जो कल तक चलेगी. काउंसलिंग में सभी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र का सत्यापन के लिए यहां पहुंचे हैं. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री 19 मई को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे. जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है. समिति में जिला कल्याण पदाधिकारी सह दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र सिंह,सदस्य जलेश्वर साह, सहायक जयप्रकाश सागर,राहुल आनंद सिंह,राजकुमार झा व प्रदीप कुमार तांती को प्रतिनियुक्त किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634880&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज: ऐतिहासिक सिंधी दलान व मोती झरना का होगा जीर्णोद्धार : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही