Search

 
 
 

साहिबगंज: शहीद सिदो कान्हू जयंती पर मुख्यमंत्री बांटेंगे लाभुकों को नियुक्ति पत्र

 
Sahibganj : जिला समाहरणालय में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शहीद सिदो कान्हू जयंती  मनाने के लिए कार्यक्रम की सफलता को लेकर 8 अप्रैल को समन्वय स्थापित करने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया. राज्य में 11 अप्रैल को शहीद सिदो कान्हू जयंती  के अवसर पर कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन होगा. डीसी ने विभागों से योजनाओं की सूची व स्थिति की जानकारी ली. समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लाभुकों को प्रदान किए जाने वाले चयन पत्र  व  नियुक्ति पत्र पर जानकारी देते हुए सभी तैयारियां व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने तैयारियों के संबंध में होने वाली समस्याओं आदि की भी जानकारी ली. साथ ही कहा कि शहीद सिदो कान्हू पार्क में साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है. वरीय पदाधिकारियों से इसमें पूरा सहयोग देने व सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीएफओ मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, एसडीओ राहुल जी आनंद जी, डीटीओ संतोष गर्ग, डीएमओ विभूति कुमार, डीपीआरओ सविता सिंह, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी  के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=601940&action=edit">यह

भी पढ़ें :साहिबगंज : ईडी ने डीसी व एसपी को सौंपी रिपोर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही