Search

 
 
 

साहिबगंज : चाइल्ड लाइन के सहयोग से बाल मजदूर को कराया मुक्त

 
Sahibganj : साहिबगंज श्रम विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र के नेतृत्व में मंगलवार को बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने जिरवाबाड़ी थाना पुलिस व चाइल्ड लाइन के सहयोग से साहिबगंज के पश्चिमी रेल फाटक के समीप छापेमारी कर जसीम गैराज में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को पकड़ा. इसके बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वहां बच्चे के माता-पिता को भी बुलाया गया. फिर बांड भरवाकर उन्हें बच्चे को सौंप दिया गया. मौके पर शिव प्रसाद ओझा, संजीव कुमार, नवीन कुमार सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kalpana-soren-reached-mayiya-samman-camp-said-server-problem-will-be-resolved-soon/">गिरिडीह

: मईयां सम्मान शिविर में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कहा- जल्द दूर होगी सर्वर की समस्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही