Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बाल विवाह की खबर पर चाइल्डलाइन व मंथन की टीम बोरियो पहुंची

Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के समझाने पर लड़की के परिजनों ने बॉड भरा
Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र में बाल विवाह की गुप्त सूचना पर रविवार की देरशाम चाइल्डलाइन व मंथन संस्था की टीम बोरियो प्रखंड पहुंची. टीम ने बीडीओ व थाना प्रभारी को इसकी सूचना देते हुए लड़की पक्ष से लड़की की उम्र का दस्तावेज प्राप्त किया. बीडीओ टूडू दिलीप व थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने लड़की पक्ष की ओर से दिए गए प्रमाण पत्रों की जांच में लड़की को नाबालिग पाया. मंथन संस्था के कॉर्डिनेटर शिव प्रसाद ओझा ने बताया कि 14 मई से बाल विवाह की रोकथाम को लेकर ज़िलेभर में अभियान चल रहा है. उन्होंने बताया कि तत्काल लड़की के प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जिसमें लड़की नाबालिग पाई गई है. अधिकारियों के समझाने पर लड़की के परिजनों ने अंचलाधिकारी को 18 साल की उम्र के पहले लड़की की शादी नहीं कराने का बॉड भरा. लड़के के उम्र का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. इस मौके पर मंथन फाउंडेशन संस्था से अमन, चाइल्डलाइन से प्रदीप कुमार, कौसर अंसारी, मनीष कुमार सहित थाना की पुलिस मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693187&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : गेरुवा वस्त्रधारी कांवरियों से पट गया बाबाधाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही