Search

 
 
 

साहिबगंज : सदर अस्पताल के एसएनसीयू में बच्चों का ठीक से इलाज नहीं, सिविल सर्जन को शोकॉज

 
Sahibganj : साहिबगंज के सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की चल रही कवायद के बीच एसएनसीयू के प्रतिकूल परिणाम सामने आए हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शिशु स्वास्थ्य कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने केंद्र सरकार के पत्र के आलोक में सिविल सर्जन को शोकॉज किया है. अस्पताल में नवजात की मौत की दर कम करने के लिए एसएनसीयू  की स्थापना हुई है. इस साल अप्रैल से जून तक यानी 3 माह में एसएनसीयू में 164 नवजात को एडमिट किया गया. इनमें से 12% नवजात की मौत हो गई, जबकि 28% बच्चे रेफर कर दिए गए. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसे गंभीरता से लिया है. इधर, सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने गुरुवार को एसएनसीयू की व्यवस्था सुधारने को लेकर चिकित्सकों व कर्मियों के साथ वेयर हाउज़ सभागार में बैठक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में डीएस डॉ रंजन कुमार, क्लर्क मुकेश सिन्हा, प्रवीण सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-employee-hanged-himself-in-bhatdih/">धनबाद

: भाटडीह में बीसीसीएल कर्मी ने लगाई फांसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही