Search

 
 
 

साहिबगंज : पारिवारिक विवाद में सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को मारी गोली, स्थिति नाजुक

 
Sahibganj :  पारिवारिक विवाद में सीआईएसएफ जवान लाल बहादुर शाह ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. घटना जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई है. शिवजी प्रसाद गुप्ता की बेटी गुड़िया कुमारी को उसके पति ने गोली मार दी. गोली महिला के जबड़े को चीरती हुई गलफड़ में फंस गयी है. परिजनों ने तत्काल उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है. महिला की हालत काफी नाजुक है. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/ranchi-odi-south-africa-won-the-toss-and-decided-to-bat-first/">रांची

वनडे : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

दोनों की साल 2019 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक साल 2019 में बिहार के मुंगेर जिला में सीआईएसफ का जवान लाल बहादुर शाह से गुडिया कुमारी की शादी हुई थी. जब जवान केरल में एयरपोर्ट पर तैनात था तो पत्नी को भी साथ लेकर गया था. वहां वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था. दहेज की मांग की जा रही थी. जिसकी शिकायत पर उसे तीन महीने की जेल की सजा हुई थी. साहिबगंज मंडल कारा से ही जवान के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. जेल से छूटने के बाद जवान बाइक पर तीन लोग, जिसमें दामाद लाल बहादुर साह, बहनोई शिशुपाल और भाई संजय साह रविवार सुबह 9:00 बजे घर पहुंचा. घर का दरवाजा खुलवाया और और अपनी पत्नी पर सामने से गोली चलाई. लेकिन संयोगवश गोली लड़की के जबड़े से होते हुए गले में जाकर लग गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही