Sahibganj : साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला स्थित बूथ संख्या-04 पर रविवार देर शाम नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड जवान की राइफल से अचानक गोली चल गई. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही थी. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड जवान अपनी राइफल रख रहा था, तभी अचानक उससे गोली चल गई.
गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद कर्मियों और आसपास के लोगों में करीब 10 मिनट तक हड़कंप की स्थिति बनी रही. घटना के बाद अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. मामले की जांच की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.