Sahibganj : सीएचसी पुराना सदर अस्पताल परिसर में रविवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ. साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया और उप निर्देशक स्वास्थ सेवाएं डॉ अनिल कुमार,ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की. इसके बाद शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलायी गयी. मौके पर सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को हर बार दो बूंद पोलियो खुराक पिलायें. उन्होंने कहा कि तीन दिनों में 2 लाख 63 हजार 934 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है. उन्होंने पोलियो की दवा पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतने को कहा है. साथ ही अभिभावकों से ईमानदारी पूर्वक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने की अपील की है. https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-appeals-to-give-two-drops-of-polio-dose-to-children-every-time/untitled-18-28/"
rel="attachment wp-att-938859">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-18-12.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
rel="attachment wp-att-938860">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-19-12.jpg"
alt="" width="400" height="400" />
rel="attachment wp-att-938859">
alt="" width="600" height="400" />
1335 बूथों में 1248 वैक्सीनेटर पिलायेंगे बच्चों को पोलियो की खुराक
डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 1335 बूथ बनाये गये हैं, जहां 1248 वैक्सीनेटर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करेंगे. अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 311 सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त किया गया है. अभियान के पहले दिन बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को खुराक पिलायी गयी. वहीं दूसरे और तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलायी जायेगी. https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-appeals-to-give-two-drops-of-polio-dose-to-children-every-time/untitled-19-28/"rel="attachment wp-att-938860">
alt="" width="400" height="400" />
Leave a Comment