Search

 
 
 

साहिबगंज : डायरिया प्रभावित गांव में पहुंचे सिविल सर्जन

 
रोगियों से मिलकर दी जा रही दवाओं की ली जानकारी
SaHibganj : सिविल सर्जन डॉo अरविन्द कुमार ने डायरिया प्रभावित बड़ा रक्सो गाँव पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर सभी डायरिया रोगियों से मिलकर स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी ली. मौके पर उन्होंने गाँव में लगे मेडिकल टीम का भी निरीक्षण कर पारामेडिकल कर्मियों को कई निर्देश दिए. कहा कि सभी डायरिया पीड़ितों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा दें. सिविल सर्जन ने डायरिया पीड़ितों को ताज़ा व गर्म खाना खाने, पानी को उबाल कर पीने, घर के आस-पास सफाई रखने, ओआरएस का घोल पीने आदि की सलाह दी. मौके पर डॉo सत्तीबाबू डाबड, एएनएम रंजना कुमारी, मरसेला मरांडी, सहिया साथी कोंचीता मरांडी आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735597&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : बरहेट में एक किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही