Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कालाजार जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा कर सिविल सर्जन ने किया रवाना

Sahibganj : स्वास्थ्य विभाग इन दिनों कालाजार उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान पर ख़ासा ज़ोर दे रहा है. कालाजार से बचाव को लेकर होने वाले कीटनाशक छिड़काव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5 अगस्त को संयुक्त स्वास्थ्य भवन परिसर से जागरूकता कालाजार मोबाइल मेला वैन रवाना किया गया. नए सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान और जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया. कालाज़ार प्रभावित 223 गांव चिन्हित ज़िला वीबीडी पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान ने बताया कि ज़िले के 223 कालाजार प्रभावित गांव चिन्हित हैं. पहले चरण में 80 गांव में कालाजार उन्मूलन के लिए आईआरएस छिड़काव किया जाना है. छिड़काव से पहले जागरूकता रथ के ज़रिये ग्रामीणों को आईआरएस छिड़काव के लिए प्रेरित करना है. ताकि प्रभावित इलाकों में सभी घरों में शत प्रतिशत छिड़काव किया जा सके. बताया कि इस बार आईआरएस की क्वालिटी बेहतर है और इसे घरों की दीवारों पर दाग भी नहीं पड़ेगा. मौके पर डीपीएम अनिमा किस्कू, मलेरिया सलाहकार डॉ सती बाबू डाबडा, मुशाहिद अख्तर, प्रवेज कुमार, पीसीआई कॉर्डिनेटर अनिल कुमार,  सभी एमओआईसी व कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-peace-committee-meeting-held-in-mirzachowki-police-station-regarding-muharram-festival/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मिर्ज़ाचौकी थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही