Search

 
 
 

साहिबगंज : सिविल सर्जन ने सभी एमओआईसी व कर्मियों के साथ की बैठक

 
Sahibganj : सिविल सर्जन कार्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन सभागार मे जिले के नए सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने सभी एमओआईसी और स्वस्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने ज़िले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई. आपसी सहयोग और समन्वय ज़रूरी सीएस ने कहा कि चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के बावजूद आपसी सहयोग, समन्वय और समर्पण से स्वास्थ्य व्यव्सथा को सुदृढ़ बनाया जा सकता है. उन्होनें सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से ईमानदारी के साथ सेवा देने का आग्रह किया. इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की किसी भी समस्या का समय रहते समाधान का भरोसा भी दिया. इसके पूर्व चिकित्सकों और कर्मियों ने सिविल सर्जन का स्वागत बुके देकर किया. साथ ही सभी ने सिविल सर्जन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान, डीटीओ डॉ किरण माला, डीपीएम अनिमा किस्कू, डॉ रंजन, डॉ रणविजय, डॉ अलीमुद्दीन, डॉ नित्यानंद सिंह, डॉ संतोष टुडू, डॉ सरिता, डॉ उदय टुडू, डॉ खालिक अंसारी, डॉ किरण माला, डीडीएम अमित कच्छप, आईडीएसपी डीडीएम तौसीफ अहमद, डीपीसी आरिफ हैदर, डीएएम सुबीर किस्कू, ज़िला मलेरिया सलाहकार डॉ सतीबाबू डाबडा, कर्मी अश्विनी कुमार, अनिल ठाकुर, मुकेश सिन्हा, दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-flagged-off-kala-azar-awareness-mobile-van/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कालाजार जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा कर सिविल सर्जन ने किया रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही