औचक निरीक्षण में चिकित्सकों व कर्मियों को दिए कई निर्देश
Sahibganj : सिविल सर्जन डॉo रामदेव पासवान ने 23 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीएस, प्रसव कक्ष, फॉरमेंसी कक्ष, मरीज वार्ड, चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति पंजी, आपात चिकित्सा सेवा व अस्पताल में साफ- सफाई आदि का मुआयना किया. सिविल सर्जन ने उपस्थित चिकित्सकों, पारा मेडिकलकर्मी व सफाईकर्मियों को निर्देश देते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने की सीख दी. सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में दैनिक साफ-सफाई करवाने का भी निर्देश दिया. मौके पर डॉo सत्तीबाबू डबडा, डॉo विवेक भारती, सीo केo प्रसाद, डॉo बिनोद कुमार, डॉo पंकज कुमार गुप्ता, डॉo सुदामा कुमार साह व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676917&action=edit">यहभी पढ़ें: साहिबगंज : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, चार घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment