Search

 
 
 

साहिबगंज : सिविल सर्जन ने नया सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकार

 
Subodh Singh Sahibganj : सदर अस्पताल में डेंगू समेत कई गंभीर बीमारी में प्लेटलेट चढ़ाने वाली लाखों रूपये की धूल फांक रही मशीन जल्द चालू किया जाएगा. सदर अस्पताल में 19 अगस्त को निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने ये बात कही. निरीक्षण के दौरान सीएस ने ब्लड बैंक में रखे प्लेटलेट मशीन देख कर बिफ़र गये र कहा कि सरकार ये मशीन लोगों की सुविधा के लिए दी है, जंग खाने के लिए नहीं. सीएस ने स्वास्थकर्मियों को मशीन की सफाई करने का निर्देश देते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू कराने को कहा. साथ ही गर्भवती महिलाओं की यहां अल्ट्रासाउंड नहीं होने की बात पर सिविल सर्जन ने संबंधित डॉक्टर को फटकार लगाई. सीएस ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए वैकल्पिक सुविधा जल्द बहाल की जाएगी. साथ ही अस्पताल की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार का निर्देश दिया. ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड आदि का जायजा लेते हुए सीएस ने कई ज़रूरी दिशानिर्देश दिए. मौके पर डीएस डॉ. मोहन पासवान, डॉ. आशुतोष कुमार,  हेड कलर्क जयराम यादव मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-finally-safiq-sheikh-was-arrested-was-wanted-for-ten-years/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : आखिरकार सफीक शेख हुआ गिरफ़्तार, दस साल से था वांटेड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही