Search

 
 
 

साहिबगंज : सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

 
Sahibganj : सदर अस्पताल, साहिबगंज में व्यवस्था सुधारने की कवायद के बीच सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने डीएस से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में हर बिंदु पर जानकारी ली. साथ ही डॉक्टरों की ड्यूटी तय के लिए रोस्टर पर मंथन किया. इससे डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर में फिर बदलाव होने की संभावना है. ज्ञात हो कि पिछले दो महीने में अब तक दो बार डॉक्टर्स ड्यूटी रोस्टर में बदलाव किया जा चुका है. सीएस ने बताया कि व्यवस्था सुधारने के प्रयास चल रहे हैं. उपायुक्त के निर्देश पर एमडी और एमबीबीएस डॉक्टर्स की नाइट शिफ्ट तय की जाएगी. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-teenager-commits-suicide-by-hanging-himself-in-udhwa/">साहिबगंज

: उधवा में किशोर ने फांसी लगाकर दे दी जान
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही