Search

 
 
 

साहिबगंज :  एनटीपीसी एमजीआर क्षेत्र में सीआरपीएफ और ग्रामीणों में झड़प, दो जवान घायल, प्राथमिकी दर्ज

सूचना मिलने पर मौके पर सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.इसी दौरान ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हो गई. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और पथराव शुरू हो गया.
 

 Sahibganj  : साहिबगंज जिले के एनटीपीसी फरक्का–ललमटिया एमजीआर क्षेत्र में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कोयला रैक के पास अवैध रूप से कोयला निकालने की कोशिश को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा रैक को रोककर उसमें से कोयला निकालने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके बाद मामला बढ़ गया.

 

सूचना मिलने पर मौके पर सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.इसी दौरान ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हो गई. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और पथराव शुरू हो गया.

 

पथराव की इस घटना में ड्यूटी पर तैनात दो सीआरपीएफ जवान रोशन कुमार और मिथुन दास घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

 

मामले को लेकर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही