Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : नवोदय विद्यालय में वर्ग 10 व 12 वीं का परिणाम घोषित

Sahibganj : जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 वीं व 12 का परिणाम 12 मई को घोषित कर दिया गया. परिणाम जारी होने के बाद प्राचार्य डॉ. राजकपूर सिंह ने पत्रकारों से कहा कि इस विद्यालय के वर्ग 10 में कुल 78 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 75 परीक्षार्थी सफल रहे. तीन छात्र अनुपूरक परीक्षा में शामिल होंगे. वर्ग दशम का ओवर ऑल 96 % रिजल्ट रहा. प्रणव भारद्वाज 94.2% अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रहे. आदित्य कुमार 93.4% अंक के साथ द्वितीय और अभिषेक कुमार 91.8% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे. वहीं 12 वीं साइंस एवं कला संकाय में 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 80 परीक्षार्थी सफल रहे. पांच परीक्षार्थी अनुपूरक परीक्षा में शामिल होगें. घोषित परिणाम में प्रथम स्थान हरिनंदन कुमार 87%, द्वितीय विश्वजीत चौहान 85 .6% और तृतीय नयन कुमार 85. 4% अंक. 12 वीं कला संकाय में सोयलेन सोरेन प्रथम 88.6% अंक, द्वितीय बबलू हेंब्रम 84.4% और  तृतीय सैमुअल मुर्मू 75.6% अंक प्राप्त किए. ओवर ऑल 12 वीं में 91.95% रिजल्ट हुआ. प्राचार्य ने बेहतर रिजल्ट लाने पर इन परीक्षार्थियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633750&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही