Search

 
 
 

साहिबगंज : नगर परिषद वार्ड संख्या 7 मे नहीं हुई नाली की सफाई, दुर्गंध से लोग परेशान

 
Sahibganj : साहिबगंज नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में नाली की सफाई को लेकर अक्सर लोगों की शिकायतें सामने आती हैं. वार्ड संख्या 7 स्थित बनपर टोला हनुमान मंदिर के नजदीक शशिकांत दुबे के घर के आगे नाली की सफाई ना होने से लोग परेशान हैं. शशि कांत दुबे ने बताया कि नाली में कूड़ा भरा पड़ा है. महीनों से सफाई नहीं हुई. जिसके कारण दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है. बारिश होने पर नाली का गंदा पानी घर के भीतर दाखिल हो जाता है. वार्ड पार्षद सहित परिषद के संबंधित एजेंसी को सफाई के लिए कई बार आग्रह किया गया. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. लोगों का कहना है कि नगर परिषद सभी से होल्डिंग टैक्स ले रहा है. लेकिन नागरिक सुविधाओं को लेकर वो संवेदनहीन बना हुआ है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-night-chaupal-of-health-department-in-bada-biasi-village-made-aware-about-vector-borne-diseases/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बडा बियासी गांव में स्वास्थ्य विभाग की रात्रि चौपाल, वेक्टर जनित रोगों को लेकर किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही