Search

 
 
 

साहिबगंज : हूल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने फूलो-झानो स्मृति वन का किया उद्घाटन

 
तालाब में लगा है आकर्षक फव्वारा, रंग-बिरंगे फूलों की प्रजातियां है मनमोहक
Sahibganj : सीएम हेमंत सोरेन ने 168 वां हूल दिवस के अवसर पर बरहेट प्रखंड में फूलो-झानो स्मृति वन का उद्घाटन 30 जून को किया. पार्क के उद्घाटन के बाद सीएम ने इसकी सराहना की. इस पार्क का शिलान्यास 7 दिसम्बर 2021 को किया गया था. निर्माण कार्य सिर्फ 1.5 साल के रिकार्ड समय में पूरा किया गया. उद्घाटन के बाद इसे सार्वजनिक रूप से खोल दिया गया. टिकट दर 10 रुपए प्रति व्यक्ति है. पार्क में एक तालाब है, जिसमें मनमोहक फव्वारा लगा है. रंग-बिरंगे फूलों की कई प्रजातियां लगाई गई है. बच्चों के खेलने के लिए ओपन जिम तथा कई प्रकार के झूले की व्यवस्था है. इस पार्क के उद्घाटन से शिवगादीधाम जाने वाले पर्यटकों को सैर-सपाटे में सुविधा होगी. 2.57 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला पार्क की जमीन वन विभाग को गुमानी बैराज परियोजना में दिए गए वनभूमि के बदले क्षतिपूर्ति के तौर पर दी गई. मौके पर राजमहल सांसद विजय हांसदा, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, जिला परिषद् अध्यक्ष मोनिका किस्कू समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684129&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बरहरवा स्टेशन पर सीएम हेमंत सोरेन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही