Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पतना पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, सरकार आगे भी मजबूत और बड़े फ़ैसले लेती रहेगी

Sahibganj : बरहेट के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पतना प्रखंड स्थित चर्च मिशन मैदान धर्मपुर में आयोजित जनता दरबार में शामिल हुए. लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिलों में सुखाड़ जैसी स्थिति का आकलन करने के लिए वह आज जनता के बीच आए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 सितंबर को पूरे दिन जिले के सभी उपायुक्त और वरीय पदाधिकारियों सुखाड़ की स्थिति से निपटने पर ही चर्चा हुई. सीएम ने यह भी कहा कि सरकार अपने वायदे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करने की हर ज़रूरी कोशिश करेंगे. कहा कि अभी तक सरकार ने कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं और आगे भी ऐसे ही फैसले लेते रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गरीब गुरबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं बनाई गई है. सरकार ने इन योजनाओं को प्राथमिकता से चिन्हित किया है. सरकार यह प्रयास कर रही है कि गरीबों का विकास हो लोगों को रोजगार मिले, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, हमारा राज्य कुपोषित ना रहे. [caption id="attachment_425004" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CM-YOJNA-300x160.jpg"

alt="" width="300" height="160" /> लाभुक को नियुक्ति पत्र देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption] मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बाद से ही राज्य विकास की गति पर अग्रसर है और आगे भी अग्रसर रहेगा. सीएम हेमंत सोरेन ने लखीपुर और तालझारी पंचायत कैरियर सेविका व सहिया को चयन पत्र प्रदान किया. पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष में एवं सेविका सहिया ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया. कार्यक्रम में उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी, पतना के बीडीओ सुमन कुमार सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक सहित अन्य पदाधिकारी व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-cm-reached-barhait-in-janata-darbar-said-government-is-standing-with-the-drought-affected-farmers/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जनता दरबार में बरहेट पहुंचे सीएम, कहा – सुखाड़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही