Search

 
 
 

साहिबगंज : सीओ ने क्रशर संचालक पर दर्ज कराया मुकदमा

 
Sahibganj : तालझारी प्रखंड के सीओ साइमन मरांडी ने 22 अक्टूबर को गदवा पहाड क्षेत्र के छोटाभग्यामारी मौजा स्थित क्रशर प्लांट के संचालक मोहन यादव पर प्राथमिकी दर्ज़ कराई. जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने एसडीओ राजमहल रौशन कुमार साह के नेतृत्व में 20 अक्टूबर को क्रशर प्लांट पर छापेमारी की थी. संचालक के तरफ़ से कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया था. जिसके बाद क्रशर प्लांट को सील कर दिया गया था. प्लांट के समीप रखा बीस हजार सिप्टी चिप्स को जब्त किया गया था. जिला खनन कार्यालय से 22 अक्टूबर को सीटीओ उपलब्ध कराया गया. जिसमें क्रशर चलाने की वैधता 30 जून तक ही थी. जबकि प्लांट में अवस्थित फ्रेस स्टोन चिप्स पाया गया, जिससे ज़ाहिर हुआ कि वर्तमान में भी क्रशर का संचालन होता था. जिसके बाद जेएमएमसी अधिनियम 2004 की धारा 4 व 54 के तहत क्रशर संचालक मोहन यादव पर तालझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई. यह">https://lagatar.in/sahibganj-organized-stress-relief-camp-at-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सदर अस्पताल में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही