Search

 
 
 

साहिबगंज : सीओ ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त

 
Sahibganj : साहिबगंज  (Sahibganj) – बरहरवा थाना क्षेत्र के रिसोड़ चेकनाका पर 24 जुलाई की देर रात बरहरवा अंचल के सीओ देवराज गुप्ता ने बरहरवा-फरक्का मुख्य मार्ग पर रिसोड़ चेकनाका पर छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जहां ट्रैक्टर जब्त किया गया वहां एक ईट भट्ठा भी है. सीओ ने बताया कि बालू के अवैध खनन और वाहनों से परिचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थी. शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई. किसी भी कीमत पर बालू का अवैध खनन और परिचालन नहीं होने दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि एनजीटी ने अक्टूबर माह तक बालू के खनन पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद विभिन्न इलाकों में अवैध खनन और परिचालन धड़ल्ले से ज़ारी है. विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते ही नज़र आते हैं. रिसोड़ चेकनाका पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बाद भी बालू लदे ट्रैक्टरों का अवैध परिचाल बदस्तूर ज़ारी है. रुपये लेकर वाहनों को पास कराने का वीडियो तक वायरल हो चुका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367943&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अवैध बालू खनन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही