Search

 
 
 

साहिबगंज : कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्टेशन परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

 

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने उपस्थित लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Sahibganj : साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में 19 सितंबर को स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया. कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने आरपीएफ के सहयोग से साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म की सफाई कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया. बताते चलें कि विगत दिनों साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राहुल कुमार संतोष ने महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की थी. इसी कार्यक्रम के तहत स्टेशन क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया. इस दौरान यात्रियों व प्लेटफार्म पर स्थित दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की हिदायत दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर क्रिस्टोफर किस्कू ने मौके पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर शोभा मुर्मू, प्रोफेसर जिसु हांसदा सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही