Search

 
 
 

साहिबगंज : कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

 
Sahibganj : साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कोषागं की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव ने बताया कि चुनावों में शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत अक्सर कम रहता है. इसको लेकर निर्वाचन कार्यालय चिंतित है. शहरी क्षेत्र के शिक्षित वोटरों की मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने के उद्देश्य से कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें निर्वाचन विभाग के विशेषज्ञों ने प्रश्न-उत्तर के माध्यम से कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद किया. उन्हें मतदान की शपथ भी दिलाई. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सवाल पूछे और सुझाव भी दिए. निर्वाचन विशेषज्ञों ने उसे नोट किया और उस दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह, स्काउट एंड गाइड के  उमाशंकर सिंह, प्रोग्राम लीडर रजिया, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती, प्रो. जीसू हांसदा, निर्वाचन कार्यालय के नवीन कुमार, गौरव कुमार और छात्र-छात्राओं में ज्योति, प्रियंका, कैलाश, तैयब उर रहमान, सानिया परवीन, शाहनवाज अमन, निकिता, श्रेया, काजल, ग्रेस, रितेश, बासेत, अंगद, शंकर कुमार, डेविड यादव सहित एनसीसी केडेट व एनएसएस के स्वयंसेवकों की भागीदारी रही. यह भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/nitish-kumar-held-a-high-level-review-meeting/">शराब

कांड पर सीएम नीतीश ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही