Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : छुट्टी में कटौती के खिलाफ कॉलेज शिक्षकों ने शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन

Sahibganj:महाविद्यालय के शिक्षकों की पूर्व घोषित छुट्टियों को शिक्षक संघ को बिना विश्वास में लिए राज्यपाल से पुनर्निर्धारित किए जाने के विरोध में आंदोलन शुरू हो गया है. साहिबगंज महाविद्यालय में शिक्षकों ने 22 मई को काला बिल्ला लगा कर कार्य किया.स्कमुटा इकाई अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि शिक्षक 22 से 28 मई तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. 29 मई को कलम बंद सांकेतिक प्रतिरोध व 30 मई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. यूजीसी एक्ट के अनुसार शिक्षक वैकेशन्सल संवर्ग में आते हैं. उन्हें 16 आकस्मिक अवकाश व 45 दिन का अर्न लिव दिया जाना चाहिए. जिस गति से शिक्षकों की छुट्टी काटी गई उसी तेजी से शिक्षकों का प्रमोशन, पेंशन, एजीपी जैसी समस्या का निदान किया जाता तो हमलोग इस पर विचार करते. कई शिक्षकों को 16 साल बाद भी कोई प्रोमोशन नहीं मिला है. मौके पर सचिव डॉ ध्रुव ज्योति सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ अनूप कुमार, डॉ सिदाम सिंह मुंडा, डॉ राजीव सिंह, प्रो मनोज गुप्ता, डॉ शोभा मुर्मु, डॉ पल्लवी, डॉ एस अवस्थी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644977&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : योजनाओं में भुगतान की समीक्षा करते हुए 07 दिनों में पेश करें रिपोर्ट: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही