Search

 
 
 

साहिबगंज : बाइक व टोटो में टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत II समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के भगैया मेहंदी चौक पर टोटो व बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार युवक सुशील बेसरा की मौत हो गई. जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए. घटना सोमवार शाम गी बताई जाती है. मृतक सुशील बेसरा मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बिरनियांकिता गांव निवासी लाल बेसरा का पुत्र था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और टोटो जब्त कर थाना ले गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रिपल लोड बाइक सुशील बेसरा चला रहा था, जबकि पीछे उसके दो साथी रोशन कुमार (16 वर्ष) व आशीष कुमार (12 वर्ष) बैठे थे. दोनों साथी घायल हैं.

कार की चपेट में आकर बच्ची घायल, रेफर

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहेट-बड़हरवा मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह कार की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई. घायल बच्ची साहिता खातून बरमसिया गांव की रहने वाली है. बताया गया कि बच्ची सड़क पार कर दुकान जा रही थी. तभी बड़हरवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में लिया. बच्ची सड़क किनारे गिर कर घायल हो गई. घटना के बाद कार चालक वाहन की गति तेज कर बरहेट की ओर भाग निकला. स्थानीय लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन सफल नहीं हुए. ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को बरहेट सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को गंभीर चोट लगी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drunken-father-beats-his-own-infant-daughter-to-death-arrested/">धनबाद

: शराबी पिता ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को पटक कर मार डाला, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही