Search

 
 
 

साहिबगंज : कार व ऑटो में भिड़ंत, 6 लोग घायल, 3 गंभीर

 
Sahibganj : बोरियो-बरहेट मुख्य मार्ग पर तीन मुहानी चौक के समीप गुरुवार को एक कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर है. ऑटो यात्री को लेकर बरहेट की ओर जा रहा था तभी बरहेट की ओर से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई. सूचना मिलते ही एसआई निरंजन कच्छप जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बोरियो सीएचसी भेजवाया. घायलों में बोआरीजोर निवासी नमिता देवी, लोंगाई के रोजबेरी हांसदा, झबरी के संतोष तुरी, संध्या तुरी व सीता कुमारी, बोरियो निवासी गोपाल मरांडी शामिल हैं. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सालखु चंद्र हांसदा, डॉ. पंकज कुमार सभी का प्राथमिक उपचार किया. वहीं, गंभीर रूप से घायल नमिता देवी, रोजबेरी हांसदा व गोपाल मरांडी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर साहिबगंज रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-management-did-not-reach-the-closed-mine-of-nirsa-after-the-accident-during-illegal-mining/">धनबाद

: निरसा की बंद खदान में अवैध खनन के दौरान दुर्घटना के बाद नहीं पहुंचा प्रबंधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही