Sahibganj : मिजिल्स रूबेला अभियान को लेकर सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने गुरुवार 13 अप्रैल को अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. सिविल सर्जन ने कहा कि 2023 में हर हाल में साहिबगंज जिला के बच्चों को खसरा रूबेला की बीमारी से मुक्त कराना है. सिविल सर्जन ने कहा कि साहिबगंज जिला में कुल 3 लाख 91 हज़ार 137 बच्चों को 1524 स्कूलों, 1588 आंगनबाड़ी केंद्रों और 42 मदरसों में टीकाकरण किया जा रहा है. इसके लिए 2610 टीमें बनाई गई है. सिविल सर्जन ने कहा कि एमआर का एक टीका मीजल्स व रूबेला जैसे 2 बीमारियों से बचाव करता है. यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. झारखंड के 9 ज़िलों में टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है. साहिबगंज भी उसमें शामिल है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-road-safety-program-started-in-government-iti/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज: सरकारी आईटीआई में चला सड़क सुरक्षा कार्यक्रम [wpse_comments_template]
साहिबगंज : 2023 में मिजिल्स रूबेला मुक्त करने को लेकर प्रतिबद्ध : सीएस

Leave a Comment