Search

 
 
 

साहिबगंज: घायल बच्ची का इलाज खर्च नहीं देने पर थाना में शिकायत

 
Sahibganj:उधवा प्रखंड में 22 मार्च को सड़क दुघर्टना में घायल बच्ची को टोटो चालक द्वारा इलाज नहीं कराने पर राधानगर थाना में 7 मई को शिकायत दर्ज कराया गया. जसमें कहा गया कि इंग्लिश गांव निवासी इमामुल शेख के छह वर्षीय बेटी गुलाबशा खातून इंग्लिश खेल मैदान के पास सड़‌क किनारे खड़ी थी. इसी बीच तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के सुतियारपाड़ा निवासी विकास राय ने मेरी पुत्री को टोटो से धक्का मार दिया. जिससे मेरी पुत्री का बायां पैर टूट गया. जिसका इलाज पाकुड़ में चल रहा है. लेकिन चालक विकास राय प्राथमिक ईलाज के बाद इलाज का खर्चा देना बंद कर दिया है. जिससे मेरी पुत्री की हालात खराब होती जा रही है. इलाज का पैसा मांगने पर उल्टे मुझे गाली-ग्लौज व जान मारने की धमकी दे रहा है. सुतियारपाड़ा निवासी ललन राय ने इलाज का खर्च उठाने के लिए जिम्मा लिया था. लेकिन वह अब वादे से मुकर गया है. पीड़ित ने पुलिस से चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए इलाज का खर्च दिलाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629174&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज: सेंटर ऑफ एक्सेलेंस एथलेटिक्स में 32 खिलाड़ियों का चयन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही