Search

 
 
 

साहिबगंज : बकाया बिजली बिल वसूली का लक्ष्य 31 तक पूरा करें- एसई

 

बिजली अधिकारियों की बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश

Sahibganj : साहेबगंज बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) नत्थन रजक ने शनिवार को विद्युत सर्किल कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विभाग के साहिबगंज व पाकुड़ जिले के सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता मौजूद थे. एसई ने उन्हें राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश देते हुए 31 मई तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि तय समय तक उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली हर हाल में करें. उन्होंने आरडीएसएस स्कीम के तहत हो रहे कामों के बारे में जानकारी ली. कहा कि जून से इसके तहत होने वाले कामों की शुरुआत की जाएगी. गांव-मोहल्ले में बिजली के जर्जर पोल व तार बदले जाएंगे. बैठक में तकनीकी कार्यपालक अभियंता रामगोपाल राम, सीएनआर कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पात्र, विद्युत स्टोर के कुणाल कुमार, राज कुमार, एमआरटी के नीतीश कुमार सिन्हा समेत सभी कनीय व सहायक अभियंता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-training-given-to-micro-observers-for-conducting-voting/">साहिबगंज

: माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया मतदान कराने का प्रशिक्षण 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही