Search

 
 
 

साहिबगंज :  बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर बैठक में व्यक्त की गई चिंता

 
चिंतन बैठक में मैट्रिक व इंटर के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने की हुईं बातें
Sahibganj :  जिला शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में 27 जून मंगलवार को सिदो कान्हो सभागार में वर्ष 2023 के मैट्रिक व इंटर के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई. इस क्रम में आगामी वर्ष 2024  की परीक्षाओं के परिणाम कैसे बेहतर हों, इस पर चिंतन किया गया. उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में आयोजित चिंतन बैठक में जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू,  डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीईओ कारी दुर्गानंद झा व डीएसई राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बैठक में जिले में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता में सुधार व आगामी सत्र के परीक्षाफल में बेहतर करने की योजना पर चर्चा की गई. विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूर्व में परीक्षाफल खराब होने का कारण बताया. बताया कि कई बच्चे परीक्षा को गंभीरता से नहीं लिए या लगातार अनुपस्थित रहे.

         शिक्षक अपना दायित्व समझें : उपायुक्त

[caption id="attachment_681243" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Sahib-Chintan1-1-2-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> बैठक को संबोधित करते उपायुक्त[/caption] उपायुक्त राम निवास यादव ने कहा कि मैट्रिक व इंटर के परीक्षाफल आने के बाद बीआरपी, सीआरपी व बीईओ के साथ बैठक की गई. इसके माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उपायों पर विचार किया गया. उन्होंने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना व सामाजिक दायित्व भी समझाना है. उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक मूल्य को समझना बहुत जरूरी है और यह केवल मां बाप की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि शिक्षक भी इसे अपना दायित्व समझें. वहीं डीडीसी प्रभात कुमार बरीदार ने कहा कि पूर्व के वर्ष में परिणाम अच्छा नहीं रहा, इससे हमें सीख लेनी चाहिए. इस वर्ष परिणामफल अच्छा कैसे हो, इसी विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने को अपना शतप्रतिशत योगदान दें. कमजोर बच्चों पर ज़्यादा ध्यान दें व उनकी कमियों को ठीक करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680709&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : जिला टास्क फोर्स ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही