Sahibganj : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो विकास विरोधी हैं. ये दोनों दल पैसा कमाने और परिवार के विकास के लिए राजनीति करते हैं. मरांडी शुक्रवार को राजमहल नगर पंचायत के चरवाहा मैदान में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने राजमहल लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कर्यकर्ताओं को मंत्र दिया. कहा कि मतदान के दिन एक जून को बूथ पर डटे रहें. सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना एक साथ हुई, लेकिन झारखंड विकास के मामले में छतीसगढ़ से काफी पिछड़ गया है. कांग्रेस व झामुमो नेताओं ने यहां सिर्फ लूटने का काम किया है. उन्होंने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजमहल लोकसभा सीट से ताला मरांडी को विजयी बनाने की अपील की. मौके पर भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी, जिला भाजपा अध्यक्ष उज्जवल मंडल सहित अन्य कार्यक्रता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
साहिबगंज : कांग्रेस व झामुमो विकास विरोधी- बाबूलाल
Last Updated: May 17, 2024 12:00 AM (IST)