Search

 
 
 

साहिबगंज : कांग्रेसियों ने जिरवाबाड़ी में नेताजी को दी श्रद्धांजलि समेत 2 खबरें एक साथ

 
Sahibganj : साहिबगंज जिला कांग्रेस की ओर से मंगलबार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. पार्टी ने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिरवाबाड़ी स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, एखलाक नदीम, अजय यादव, राजेश सिंह, यमुनादास, सुनील पासवान, सद्दाम हुसैन, अली कुरैशी, रिजवान अहमद, सादिक अंसारी, राजकुमार, सतीश पासवान, मंगल पासवान, हैदर रजा, गुलजार अहमद आदि उपस्थित थे.

बरहेट में महिलाओं को दी गई परिवार नियोजन की जानकारी

Sahibganj : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में मंगलवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल के डॉ हेमंत मुर्मू ने महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी. उन्हें इसके फायदे भी बताए. महिलाओं को शादी की उम्र क्या होनी चाहिए, पहला बच्चा कब होना चाहिए, दो बच्चों के बीच अंतराल, महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. महिलाओं के बीच परिवार नियोजन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को को सम्मानित भी किया गया. प्रतियोगिता में ललिता देवी प्रथम, रंजीनी बेसरा द्वितीय, मोमिना खातून तृतीय स्थान पर रहीं. इसके अलावा सुनीता बास्की, दिव्या देवी, पिंकी देवी को भी पुरस्कृत किया गया. मौके पर बीपीएम प्रिय रंजन सिंह, बीटीटी केदारनाथ पंडित, एएनएम कनकलता मुर्मू, एमपीडब्ल्यू योगेश कुमार, सीएचओ संध्या कुमारी, सोनम कुमारी, लीना तिग्गा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/breaking-dhanbad-civil-court-order-clerk-commits-suicide-by-hanging-himself-from-the-fan/">

Breaking : धनबाद सिविल कोर्ट के आदेशपाल ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही