Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिले में 83 अमृत सरोवर का निर्माण- उपायुक्त

Sahibganj : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोरियो प्रखंड स्थित अमृत सरोवर बांझी में 5 जून को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिले में कुल 83 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है. कई तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है. तालाबों के निर्माण के पीछे उद्देश्य जल संकट से निजात पाना है. तालाबों में पानी भरा रहने से भीषण गर्मी में जल की किल्लत नहीं होगी. आगे भी तालाबों के जीर्णोद्धार और पौधरोपण कार्य जारी रहेगा. राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि अमृत सरोवर से किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. किसान समय पर फसल की सिंचाई कर पाएंगे. लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. कार्यक्रम में अमृत सरोवर पूजन सह आरती भी हुआ. उपायुक्त व विधायक ने पूजन किया. इस अवसर पर पौधरोपण किया गया और वृक्षों में राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया गया. पौधरोपण आम, जामुन, महोगनी, बबूल समेत अन्य पौधों का किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त व विधायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उपायुक्त व विधायक के अलावा डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, राजमहल सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, मुखिया बांझी मोई, बीडीओ दिलीप टुडू, जिला गंगा समिति के सदस्य चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, यूआईडी संदीप कुमार, बरहरवा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए. जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658670&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही