Search

 
 
 

साहिबगंज : नियमों को ताक पर रखकर हो रहा पक्के नाली का निर्माण

 
Subodh Singh Sahibganj : तालझारी प्रखंड के तालझारी पंचायत के दुधकोल नीचे टोला से रेल पुल के बीच पक्के नाले के निर्माण में अनियमितता की शिकायत सामने आ रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि एस्टीमेट और नियमों को ताक पर रखकर नाला निर्माण में ठेकेदार अपनी धांधली कर कर रहा है. आरोप है कि नाले निर्माण में गिट्टी की जगह डस्ट, और बालू की जगह चाइना क्ले युक्त सफेद बालू से ढ़लाई और बोल्डर की जोड़ाई की जा रही है. ठेकेदार ने मनमानी करते हुए योजना से जुड़ा कोई सूचना बोर्ड भी कार्यस्थल पर नहीं लगाया है. जबकि ये शर्तों में शामिल होता है. ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी पैसे की बंदरबांट के लिए नाले के निर्माण कार्य में जमकर धांधली बरतते हुए घटिया क्वालिटी की सामग्री खपाया जा रहा है. नाले के निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि ये जांच का मामला है. एक टीम गठित कर निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी. जांच में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-people-of-barharwa-market-upset-due-to-water-logging-even-in-light-rain/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हल्की बारिश में भी जलजमाव से बरहरवा बाज़ार के लोग परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही