Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : संवेदकों ने जीएसटी बढ़ोतरी का किया विरोध, सीटीओ को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : ज़िला संवेदक संघ ने अचानक बढ़ाये गए जीएसटी का विरोध शुरू कर दिया है. इसे लेकर ज़िला संवेदक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 24 अगस्त को वाणिज्य पहुंचा और सीटीओ धर्मेंद्र कुमार को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी दर में काफी बढ़ोत्तरी कर दी है. इस बढ़ोत्तरी से विकास कार्य करने वाले संवेदकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि पहले 12 फीसदी जीएसटी ली जाती थी, जिसे अब बढ़ा कर 18 फीसदी कर दिया गया है. इस बढ़ोत्तरी से पूर्व 12 प्रतिशत जीएसटी पर दर्जनों टेंडर का एग्रीमेंट हुआ. पहले से एग्रीमेंट वाले टेंडर पर भी नई बढ़ोतरी को लागू कर दिया गया. कहा कि जीएसटी बढ़ोत्तरी से विकास कार्य प्रभावित होगा. प्रतिनिधिमंडल में मनोज चौरसिया, मुन्ना यादव, जिच्छु यादव, नवीन यादव, कुंदन यादव, ब्रजेश झा, अनंत मोहन यादव, राजू अंसारी, रामजी सिंह, मनोज तांती, निरंजन यादव, रामजी सिंह, बबलू सिन्हा, मिठू यादव, गद्दी यादव सहित दर्जनों संवेदक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-quacks-in-the-district-are-no-longer-well-for-doctors/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला में झोलाछाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही