Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : हाई स्कूलों में नियुक्ति को लेकर पहले दिन 32 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग

Sahibganj : जिले के हाई स्कूलों में 82 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर इन दिनों चयनित अभ्यर्थियों की डीईओ कार्यालय में काउंसलिंग चल रही है. काउंसलिंग के पहले दिन 13 मई को 32 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई. शेष बचे अभ्यर्थियों को 14 मई को बुलाया गया था. रविवार का दिन होने के कारण एक भी अभ्यर्थी नहीं आए. इस संबंध में डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा ने बताया कि कई अभ्यर्थियों से दूरभाष पर संपर्क कर काउंसलिंग में आने को कहा गया, फिर भी नहीं आए. काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों पर विभाग के अगले आदेश की प्रतीक्षा है. काउंसलिंग के बाद डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्थापना समिति की बैठक 15 मई को होगी, जिसमें चयनित अभ्यार्थियों को स्कूलों में पदस्थापन करने का निर्णय लिया जाएगा. 13 मई को हुई काउंसलिंग में विषयवार स्थिति निम्न है- कुल 32 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई. संथाली भाषा में 1 पद के लिए हुई काउंसलिंग में एक अभ्यर्थी उपस्थित हुए. अंग्रेजी भाषा के लिए कुल 8 पदों के लिए हुई काउंसलिंग में सिर्फ 3 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. इतिहास व नागरिक शास्त्र में कुल 7 पदों के लिए हुई काउंसलिंग में सातों अभ्यर्थी उपस्थित हुए. भूगोल विषय में कुल 10 पदों के लिए 6 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. गृह विज्ञान में कुल 4 पद, सिर्फ 1 अभ्यर्थी आए. संगीत विषय में कुल 6 पद, जिसमें सिर्फ 1 अभ्यर्थी ही आए. जीव विज्ञान व रसायन विषय में कुल 7 पद, सिर्फ 3 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए. गणित व भौतिकी विषय में कुल 9 पद, जिसमें सिर्फ 3 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. संस्कृत में कुल 18 पद, जिसमें सिर्फ 3 अभ्यर्थी ही आए. हिंदी में कुल 8 पद, सिर्फ 2 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए. कॉमर्स में कुल 2 पद, सिर्फ 1 अभ्यर्थी ही आए. इसके अलावा 13 मई को अन्य विषयों के लिए भी काउंसिलिंग हुई जिसमें किसी विषय में पूरा और किसी विषय में कम संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635942&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मुख्यमंत्री 19 मई को बाटेंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही