Search

 
 
 

साहिबगंज : क्वार्टर में घुसकर अपराधियों ने रेलकर्मी को मारी गोली, मौत

 
Sahibganj : साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 314 बी में रहने वाले राजकुमार चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने मंगलबार की देर रात क्वार्टर में घुसकर उन्हें गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. राजकुमार चंदन रेलवे में चतुवर्गीय कर्मचारी थे. वह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के मंदार के रहनेवाले थे. वह कई वर्षों से अपनी पत्नी वह दो बच्चे के साथ नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में रह रहे थे. आसपास के लोगों ने बताया कि राजकुमार चंदन एकदम शांत स्वभाव के इंसान थे. कभी किसी से उनकी दुश्मनी नहीं हुई. वहीं, पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में अड्डेबाजी करने वाले शराबियों को उन्होंने मना किया था. इसको लेकर कहा-सुनी भी हुई थी. सोमवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए. आवाज सुनकर पत्नी रिंकू देवी कमरे में गई, तो राजकुमार खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े थे. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bus-driver-dies-after-being-hit-by-train-in-kumardhubi/">धनबाद

: कुमारधुबी में ट्रेन से कटकर बस चालक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही