Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कृषि कार्यालय के चौकीदार पर अपराधियों ने की चार राउंड फायरिंग, मौत

Sahibganj : अनुमंडल कृषि कार्यालय के चौकीदार संतोष मोदी (42) की अपराधियों ने 12 जून की रात गोली मार कर हत्या कर दी. उनपर ताबड़तोड चार राउंड फायरिंग की गई. गोलियां कृषि कार्यालय के समीप सड़क पर दागी गई. संतोष मोदी रात करीब 10.30 बजे बाजार से सब्जी लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. तभी घात लगाकर बैठे अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने जिरवाबाड़ी ओपी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसी बीच खबर पाकर परिजन भी आ गए. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल साहिबगंज पहुंचे, जहां डॉ. मोहन मुर्मू ने इलाज शुरू किया. कुछ समय बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें चार गोलियां शरीर के अलग-अलग हिस्से में मारी गई थी. पहली गोली सीना, दूसरी पेट के बगल में, तीसरी गर्दन व चौथी बांह में लगी थी. 13 जून की सुबह 11 बजे चिकित्सकों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. संतोष मोदी के पिता रामप्रसाद मोदी भी कृषि विभाग में चौकीदार था. पिता की असामयिक मौत के बाद संतोष मोदी को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी. संतोष मोदी के बेटे ने कृषि कार्यालय के पास चाय-नाश्ता का दुकान खोल रखा है. संतोष मोदी की ड्यूटी रात में रहती थी. ऐसे में वह दिन के समय दुकान चलाने में बेटे का सहयोग करता था. संतोष मोदी के परिवार से कुछ अपराधियों की पुरानी दुश्मनी रही है. कुछ माह पूर्व बेटे के दुकान में चोरी हुई थी. इसके बाद दुकान में एक बार आग भी लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=665024&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : ठनका गिरने से युवक की मौत, पसरा मातम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही