Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बलुआ दियारा में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बलुआ दियारा में राजेंद्र यादव उर्फ कैला यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. बलुआ दियारा में राजेंद्र यादव का बथान है. वह रात में वहीं सोता था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. फिलहाल शव सदर अस्पताल में रखा है. आज शनिवार को उसे पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी चल रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. (पढ़ें, RSS">https://lagatar.in/rss-sarkaryavah-hosabale-said-the-british-left-india-but-their-agents-kept-their-ideas-alive/">RSS

के सरकार्यवाह होसबोले ने कहा, अंग्रेजों ने भारत छोड़ दिया, लेकिन उनके एजेंटों ने उनके विचारों को जिंदा रखा…)

राजेंद्र का कुछ लोगों से हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र यादव के बेटे का बलुआ दियारा के कुछ लोगों से दिन में विवाद हुआ था. राजेंद्र यादव भी वहां गया था. राजेंद्र यादव पेशे से किसान था. आशंका जतायी जा रही है कि इसी विवाद को लेकर राजेंद्र यादव की हत्या कर दी गयी. गौरतलब है कि बीते 27 मई को बलुआ दियारा के समीप पत्थर घाट पर अपराधियों ने महादेवगंज निवासी रवींद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-five-smugglers-arrested-with-huge-amount-of-drugs/">कोडरमा

: भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही