Search

 
 
 

साहिबगंज : सीआरएम टीम ने बोरियो सीएचसी का किया निरीक्षण

 
Sahibganj : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम मंगलवार की देर रात साहिबगंज पहुंची. टीम बुधवार की सुबह सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची, जहां सिविल सर्जन ने उनका स्वागत किया. स्वागत में आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. इसके बाद टीम ने डॉक्टरों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय पैरामीटर के अनुसार मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मलेरिया, कुष्ठ, यक्ष्मा, मानव संसाधन, वित्तीय प्रबंधन आदि की जानकारी ली. चार दिवसीय दौरे पर आई टीम ने पहले दिन बोरियो सीएचसी का निरीक्षण किया. इस दौरान कुछ त्रुटियां पाई गईं, जिस पर सदस्यों ने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाते हुए गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. टीम ने ग्रामीणों, सहिया व अस्पताल के मरीजों से भी पूछताछ की. जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन कर टीम अंतिम दिन उपायुक्त से मुलाकात कर सुधार के लिए सुझाव भी देगी. टीम तमिलनाडु की डॉ प्रिया वसंथा कुमारी, आईआईएचएमआर जयपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रतन वर्मा, एनसीवीबीडीसी के एमओ डॉ मनप्रीत सिंह, आरडी सेल की मेडिकल कंसल्टेंट डॉ दीक्षा महाजन, फैमली प्लानिंग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ मिथुन दत्ता, डॉ नवीन कुमार, डॉ अंकुर पुनिया, डॉ कमलेश कुमार आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : अदानी">https://lagatar.in/adani-groups-shares-rose-by-20-percent-the-groups-market-cap-increased-by-rs-1-25-lakh-crore/">अदानी

ग्रुप के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तूफानी तेजी, समूह का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही