Search

 
 
 

साहिबगंज : सुबह 3:30 बजे बोरियो सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए सीएस

 
सीएम के आगमन के पूर्व सीएस ने बोरियो, बरहेट, पतना व बरहरवा सीएससी का लिया जायजा
Sahibganj : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन के पहले सिविल सर्जन डॉo रामदेव पासवान अहले सुबह 3:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो का निरीक्षण करने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने आईपीडी, प्रसव कक्ष, पेशेंट वार्ड, चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर, आपात चिकित्सा सेवा, आवश्यक दवाई आदि का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन (सीएस) ने उपस्थित चिकित्सक, पारामेडिकल कर्मी व सफाई कर्मी को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने और कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. सीएस ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गठित चिकित्सक दल व अस्पताल में साफ- सफाई आदि को देखे. यहां से निरीक्षण के उपरांत सीएस ने सुबह 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेट, सुबह, 4:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतना व प्रात: 5 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहरवा का औचक निरक्षण किया. सीएस ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गठित चिकित्सक दल को अपने साथ एम्बुलेंस में सभी प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ 24×7 ड्यूटी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी चिकित्सक, आवश्यक दवा, बेड, ऑक्सीजन आदि की व्यापाक व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी भी विकट परिस्थिति में कोई कठिनाई ना हो. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683660&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह इस्कॉन मंदिर पूजा करने पहुंचे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही