Search

 
 
 

साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में सीएस ऑफिस के स्टाफ की मौत

 
Sahibganj : जिरवाबाडी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम रोड धोबी झरना के समीप 25 जून रविवार को सड़क दुर्घटना में सिविल सर्जन के ऑफिस चतुर्थ वर्गीय कर्मी की मौत हो गई. बताया जाता है कि मनोज मालतो लगभग 50 वर्षीय बीती रात अपने घर एसडीओ कोठी जा रहे थे. इस बीच रात 8:34 बजे उनकी परिजनों से बात भी हुई. लेकिन वे घर नहीं पहुंचे. परिजन उन्हें लगातार कॉल करते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. सुबह में लोगों ने धोबी झरना के समीप पुल के नीचे मनोज मालतो की लाश और झाड़ी में गिरी बाइक देखी.

     तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने किया पोस्टमार्टम

सूचना पर जिरवाबाडी ओपी थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. मनोज मालतो अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं. इधर, मनोज मालतो के शव का पोस्टमार्टम रविवार को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तीन सदस्यीय गठित मेडिकल बोर्ड ने किया. मेडिकल बोर्ड में डॉ. मोहन मुर्मु, डॉ. संजय कुमार व डॉ. फरोग हसन थे. जानकारी के अनुसार मृतक के सर पर गहरी चोट लगी थी, जबकि घुटना भी छिला हुआ था. उधर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678802&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही