Search

 
 
 

साहिबगंज : सदर अस्पताल का ग्रिल काट दो विचाराधीन कैदी फरार

 
Sahibganj : साहिबगंज सदर अस्पताल के अस्थाई कैदी वार्ड में भर्ती दो विचाराधीन कैदी शुक्रवार की देर रात खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हो गए.  फरार कैदियों में एक जरमुंडी के पालाजोरी निवासी अमीर अंसारी दुष्कर्म का आरोपी है, जबकि दूसरा बरहेट के भोगनाडीह निवासी समीर उर्फ तैमुद्दीन अंसारी का हत्या का आरोपी है. अमीर अंसारी को 6 जून को, जबकि समीर को 24 मई को इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था. शुक्रवार की रात कैदी वार्ड में हवलदार सुधीर सिंह,  अशोक मुर्मू व आरक्षी समेल सोरेन ड्यूटी पर तैनात थे. हवलदार सुधीर सिंह ने बताया कि रात करीब 11:45 जब वह अंदर गए तो दोनों कैदी नदारद थे  और खिड़की ग्रिल टूटा हुआ था. जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-of-tetulmari-stopped-outsourcing-work-and-2-news-including/">धनबाद

: तेतुलमारी के ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग का काम ठप कराया समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही