Search

 
 
 

साहिबगंज : परिवार को बंधक बना नकद सहित लाखों के गहने ले भागे डकैत

 
Sahibganj : शहर के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज कुम्हार टोला में मंगलवार की रात अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट की. रात करीब एक बजे आठ की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने राजेंद्र पंडित के घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया. इसके बाद नकद और आभूषण सहित करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति लेकर भाग निकले. पीड़ित परिवार ने बुधवार की सुबह घटना की सूचना नगर थाना को दी. नगर थाना प्रभारी अमित कुमार, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल और मुफस्सिल थाना के अनुपम प्रकाश दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की. एसडीपीओ राजेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. गृह स्वामी राजेंद्र पंडित ने बताया कि रात का खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. रात करीब एक बजे दीवार फांदकर बदमाश घर घुस आए. धम की आवाज सुनकर राजेश पंडित ने पूछा कौन है, इस पर नकाबपोश बदमाश उनके पास आए और हथियार सटाकर चुप करा दिया. फिर बारी-बारी से सभी कमरों को खुलवाकर घर के सदस्यों बंधक बना लिया. करीब एक घंटे तक पूरे मकान की तलाशी ली. वे लोग पूछ रहे थे कि 5 करोड़ रुपर कहां हैं. इसके बाद डकैतों ने अलमारी खुलवाई और वहां पर रखे करीब 40 हजार रुपए नकद और ढाई लाख रुपए के गहने लेकर चलते बने. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-jmms-bandh-against-ed-action-has-mixed-effect/">साहिबगंज

: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो के बंद का मिला-जुला असर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही